4 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

                 4 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


▪️1620 - हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

▪️1783 - इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।

▪️1797 - इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।

▪️1847 - मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।

▪️1881 - लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक आया था।

▪️1895 - अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।

▪️1920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।

▪️1924 - महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।

▪️1932 - न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।

▪️1948 - श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।

▪️1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

▪️1976 - अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत।

▪️1990 - केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।

▪️1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।

▪️1996 - दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।

▪️1998 - अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।

▪️2004 - सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लाँच।

▪️2006 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।

▪️2007 - अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।

▪️2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।

▪️2008 - पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया।

▪️2009 - गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी।

▪️2009 - इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

▪️2011 - आज से अंकों के रूप में दिखने वाले आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि इस प्रकार के उपलब्ध सभी आईपी पते आवंटित किए जा चुके हैं। अब पुराने आईपी एड्रेस वर्जन-4 के स्थान पर एक नई प्रणाली इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन-6 (आईपीवी6) उपयोग में लाई जाएगी। आईपीवी-4 की क्षमता सिर्फ़ 32 बिट थी, जबकि आईपीवी-6 की क्षमता को 128 बिट तक ले जाया गया है। 

▪️2014 - माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।

▪️2019 - सीबीआई के नए निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने पदभार सम्भाला।

▪️2019 - मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में 5  करोड़ श्रद्वालुओं ने शाही स्नान किया।

▪️2020 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन स्थित मुगल उद्यान उत्‍सव का शुभांरभ किया।

 

4 फरवरी को जन्मे व्यक्ति 


▪️1881 - क्लिमेंट वोरोशिलोव - सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे।

▪️1891 - एम. ए. अय्यंगार - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

▪️1922 - पंडित भीमसेन जोशी - भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक)।

▪️1938 - बिरजू महाराज - बिरजू महाराज भारतीय नृत्य की 'कथक' शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका - बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि।

▪️1974 - उर्मिला मातोंडकर - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।


4 फरवरी को हुए निधन


▪️1960 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।

▪️1974 - सत्येन्द्र नाथ बोस - गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री थे।

▪️2001 - पंकज रॉय - भूतपूर्व भारतीय क्रिकेटर। (जन्म - 1928)

▪️2002 - भगवान दादा - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

▪️2020 - केन्या के पूर्व राष्ट्रपति डेनियल अराप मोई का निधन हो गया। 


 4 फरवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 


स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार)।

श्री रामानन्दाचार्य जयन्ती (मतभेद से)।

श्री सत्येन्द्र नाथ बोस स्मृति दिवस।

 पं. भीमसेन जोशी जयन्ती।

 स्वतंत्रता दिवस (श्रीलंका)।

विश्व कैंसर दिवस।

 चौरी चौरा दिवस 1922 (05 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)।

Comments

Popular posts from this blog

मुंबई अंडर-सी टनल क्या है?

सिन्धु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता)

इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य